Aba News

जिला अध्यक्ष चयन को लेकर गिरिडीह में प्रेस वार्ता

गिरिडीह में जिला अध्यक्ष चयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाल ने शुक्रवार को नया परिषदन भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है और बीते चार दिनों से वे विभिन्न प्रखंडों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके सुझाव ले रहे हैं।

इमरान खेड़ावाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को केंद्रीय स्तर पर रखा जाएगा और राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के तहत जिलेभर में पार्टी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें