Aba News

शिक्षक दिवस पर इनर व्हील क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान

चंदन नीतू, गिरिडीह। शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो कर्मठ शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में HE हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री दयानन्द कुमार और JC बोस गर्ल्स स्कूल (CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) के प्रधानाध्यापक श्री मुन्ना प्रसाद कुशवाहा शामिल रहे। कार्यक्रम में दोनों शिक्षकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र, शाल और उपहार भेंट किया गया।

इनके अथक प्रयासों से शहर के इन प्रतिष्ठित विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। HE हाई स्कूल, जिसकी स्थापना 1837 में हुई थी, आज कक्षा 9 से 10 तक आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में लगभग 4000 विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहा है। वहीं, JC बोस गर्ल्स स्कूल को पहचान दिलाने में श्री कुशवाहा की अहम भूमिका रही है। शिक्षकों से बातचीत के दौरान उनकी लगन और जुनून साफ झलके, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं। मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस कार्ड, इनर व्हील लोगो वाला टोट बैग और पेन भेंट कर सम्मान की भावना व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें