Aba News

शिक्षक दिवस पर प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ आयोजन

गिरिडीह जिले के पाण्डेडीह सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं, उनके योगदान को शब्दों में बांधना संभव नहीं”। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, मेनका महतो, उमा भारती, ज्योति सिन्हा, लवली सिन्हा, बसंत आनंद, अंजली कुमारी, विनोद राय, अरुण शर्मा, जयंत कुमार और सौम्या सुरभि सहित कई शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें