गिरिडीह जिले के तेलोडीठह, सिकदारडीह, पचम्बा, बिशनपुर, मोहनपुर और भण्डारीडीह समेत पूरे शहर में मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ निकाला गया। सरवरे आलम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा की पैदाइश की खुशी में बच्चों, नौजवानों और बुज़ुर्गों ने भारी तादाद में हिस्सा लिया। गली-कूचों में नातें व सलाम पेश किए गए और दरूदो-सलाम की सदाओं से पूरा माहौल रौशन हो उठा।

जुलूस के दौरान अमन और भाईचारे का पैगाम दिया गया। पचम्बा थाना समेत पूरे जिले की पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी दिखाई, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। यह जुलूस सिर्फ धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि मोहब्बत और एकता की मिसाल बनकर सामने आया।













