Aba News

शीतलपुर में 25 वर्षों से जारी माँ मनसा मैया की अनोखी पूजा, सांप खेला है खास आकर्षण

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के शीतलपुर में माँ मनसा पूजा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनी हुई है। यहां करीब 25 वर्षों से मां मनसा मैया की पूजा परंपरागत तरीके से होती आ रही है। इस पूजा की शुरुआत गांव के स्व. रामधारी राम ने प्रतिमा स्थापना के साथ की थी, जो आज भी पूरे उत्साह और विश्वास के साथ जारी है। पूजा में ग्रामीण भक्त पिक्कू राम, मंत्री नंदू राम, मंत्री संजय राम और चंदन विशेष भूमिका निभाते हैं।

पारंपरिक विधि-विधान के साथ यहां सांप खेला का आयोजन किया जाता है, जो इस पूजा की अनोखी पहचान बन चुका है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भक्ति गीत गाते हैं और मां मनसा से मन्नतें मांगते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि मां की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। धीरे-धीरे यह परंपरा आसपास के इलाकों के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें