गिरिडीह-मुफ्फसिल थानां परिसर में ईद-मिलाद-उन नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंचलाधिकारी, मुफ्फसिल थानां प्रभारी, कई पुलिस प्रशासन के अधिकारी, क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, जुलूस कमिटी अध्यक्ष और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना था। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने और भाईचारे के संदेश को फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अंचलाधिकारी ने सभी से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की जिम्मेदारी साझा की। वहीं, मुफ्फसिल थानां प्रभारी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा भी दिलाया।












