Aba News

गिरिडीह में महिला पर जानलेवा हमला, फंदे से लटकाकर मारने की कोशिश

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में धनेश्वरी देवी नामक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है कि 31 अगस्त की दोपहर गांव के ही उमेश साव, उसकी पत्नी जीतनी देवी, महेंद्र साव, अरुण साव, बंशी साव समेत दर्जनभर लोगों ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। पीड़िता ने बताया कि महेंद्र साव और उसकी पत्नी ने मिलकर उनके गले में रस्सी डालकर घर के छज्जे से लटका दिया। इसी दौरान उनका बेटा जितेंद्र साव मौके पर पहुंचा और रस्सी काटकर उनकी जान बचाई। धनेश्वरी देवी को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनके गले पर फंदे के गहरे निशान पाए गए हैं। पीड़िता का आरोप है कि नगर थाना पुलिस को जानकारी देने के बावजूद अब तक किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनके हौसले और बुलंद हैं। पीड़िता ने एसपी गिरिडीह से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें