आज रहमत नगर में मस्जिद-ए-खैरूलवरा का संग-ए-बुनियाद बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मिलाद शरीफ़ से हुई, जिसके बाद चिन्हित भूमि पर जाकर नींव रखी गई। इस पावन अवसर पर मौलाना हसीबुल कादरी, मौलाना अब्दुल रऊफ रौनक, मौलाना कासिम, हाफिज एजाज़ और इख़लाकुल कादरी समेत कई उलेमा-ए-किराम उपस्थित रहे।

साथ ही सामाजिक क्षेत्र से डॉ. रियाज अहमद, अमीरुद्दीन अहमद, लालो राईन, अब्दुल रहीम, वार्ड नंबर 2 के प्रतिनिधि हाजी सिराज अंसारी और सलीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी ने मस्जिद की तरक्की, अमन-ओ-शांति और आपसी भाईचारे की दुआ की।













