Aba News

गिरिडीह में गणेश पूजा संपन्न, भक्तिमय माहौल में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

गिरिडीह में प्रतिमा पूजा के साथ शनिवार को गणेश पूजा की समाप्ति हो गई। नम आंखों से बप्पा को विदाई दी गई और अगले बरस जल्दी आने की कामना की गई। इस मौके पर सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई। जगह-जगह स्थापित प्रतिमा का चार दिनों तक चल पूजा आराधना के बाद जलाशय में विदाई की गई इसके पहले शोभायात्रा निकाली गई।

बता दें कि हर साल की भांति इस साल भी कोर्ट रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में 15 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा हुट्टी बाजार, बड़की दुर्गा मंडप समेत कई स्थानों पर भव्य पंडालों में विघ्नहर्ता की स्थापना की गई थी।

पूरे जिले में भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार और अटूट आस्था के साथ चार दिनों तक पूजा-अर्चना ओर आरती किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें