Aba News

गिरिडीह में दो भाइयों की पिटाई, तीन पर मामला दर्ज – परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर बांग्ला स्कूल के पास शुक्रवार को शीतलपुर निवासी दो भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों की पहचान त्रिभुवन दास और भुवनेश्वर दास के रूप में हुई है, जिनका इलाज शनिवार सुबह सदर अस्पताल में जारी था। परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर अरगाघाट निवासी टिंकू यादव, मोहित यादव और अंगद यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है।

त्रिभुवन दास ने बताया कि उनकी आलू-प्याज की दुकान है और घर लौटते समय टोटो हटाने की बात कहने पर तीनों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई भुवनेश्वर को भी बुरी तरह पीटा गया। घटना पर सिरसिया की पूर्व मुखिया फूल देवी ने कहा कि असामाजिक तत्वों की वजह से क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों में भी बाधा उत्पन्न होती है। घायलों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें