बरगंडा, 30 अगस्त 2025 – बरगंडा क्षेत्र के आईटी सेक्टर को नई दिशा देने के उद्देश्य से ग्लोबल आईटी सॉल्यूशंस का भव्य उद्घाटन आज माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, प्रोफेसर विनीता बरनवाल, वार्ड पार्षद सुमित कुमार, शिवम आजाद, प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता, साउंड एसोसिएशन अध्यक्ष रामजी यादव समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि इस कंपनी की स्थापना से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और बरगंडा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा। वहीं, निदेशक मंडल ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य केवल तकनीकी समाधान उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना भी है। यह पहल निस्संदेह बरगंडा के विकास और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।













