Aba News

मशरूम फैक्ट्री कचरा फेंकने की शिकायत पर जांच टीम पहुंची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

धोबननि गांव में दलित परिवारों की जमीन और कुएं के पास मशरूम फैक्ट्री द्वारा जबरन कचरा फेंके जाने की शिकायत पर शनिवार को जिला उद्योग विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। उपायुक्त को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से की गई लिखित शिकायत के आलोक में ईओडीबी मैनेजर दीपक कुमार नायक और उनकी टीम ने स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने टीम को स्थल दिखाया और फैक्ट्री की मनमानी पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने भी अपनी शिकायत दोहराते हुए कहा कि उनकी सहमति के बिना कचरा डाला गया है, जिससे गंभीर परेशानी हो रही है। राजेश यादव ने मांग की कि मशरूम और अंडा फैक्ट्री की गतिविधियों की गहन जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। फॉरवर्ड ब्लॉक ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर कई ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें