Aba News

तेलोडीह मुखिया शब्बीर आलम बने बच्चों के शिक्षक, विद्यालय की बदहाली पर जताई चिंता

गिरिडीह के तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने शिक्षा के प्रति अपनी गंभीरता का परिचय देते हुए आज उर्दू उच्च विद्यालय तेलोडीह का दौरा किया। विद्यालय में जर्जर भवन और संसाधनों की कमी देखकर वे स्वयं बच्चों के बीच जमीन पर बैठ गए और उन्हें पढ़ाने लगे। इस दौरान उन्होंने किताबों के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता और माता-पिता व गुरुजनों के सम्मान का महत्व भी समझाया।

मुखिया ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चाबी है। लगभग 1000 छात्रों वाले इस विद्यालय में मात्र 6 शिक्षक और सीमित क्लासरूम होने पर उन्होंने गहरी चिंता जताई और विभाग से नए भवन व शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। बच्चों और ग्रामीणों ने मुखिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की नई उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें