गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पचरुखी गांव की रुक्मणी देवी और शनिचर रजक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी और सोशिला देवी समेत चार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो में 14 श्रद्धालु सवार थे, जो जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को धनवार रेफरल अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे पचरुखी गांव में मातम छा गया और मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।












