Aba News

करम पूजा से पहले खुशखबरी! अगस्त माह की राशि महिलाओं के खाते में भेजेगी सरकार

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को करम पूजा से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगस्त माह की राशि समय पर महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाए। इस योजना के तहत हर लाभुक महिला को 2500 रुपये मिलेंगे, जो करम पर्व से पहले उनके खाते में भेज दिए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इस राशि से महिलाएं त्योहार की तैयारियों को बिना किसी आर्थिक बोझ के पूरा कर सकेंगी।

पिछले माह जुलाई में 50 लाख 30 हजार महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी गई थी और इस बार भी सरकार ने इसी लक्ष्य को पूरा करने का आदेश दिया है। सभी जिलों को राशि ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी लाभुकों ने इस योजना का लाभ पाकर राहत की सांस ली थी और अब करम पूजा के मौके पर फिर से उनके चेहरे पर मुस्कान लौटने वाली है।

गौरतलब है कि करम पूजा झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा पारंपरिक पर्व माना जाता है, और इस पर्व पर महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना करती हैं। सरकार ने तय किया है कि 3 अगस्त को करम पूजा से पहले ही सभी लाभुक महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंच जाए। अगले 2-3 दिनों के भीतर ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, जिससे राज्यभर में करीब 50 लाख महिलाएं त्योहार का जश्न और भी खास तरीके से मना सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें