Aba News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गिरिडीह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला सम्मान

गिरिडीह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झामुमो क्रीड़ा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को गिरिडीह स्टेडियम में महिला एवं पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में अंजली कुमारी ने प्रथम, सोनाटा कुमारी ने द्वितीय और फिजा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं पुरुष वर्ग में संजय कुमार प्रथम, नीरू साह द्वितीय और सोनू कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नुरुल होदा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोविंद कुमार, मुमताज अंसारी, अरुण कुमार, फिरोज अंसारी, जुलकर नेन और पिंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभा विकास क्लब के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें