गिरिडीह, 29 अगस्त 2025: जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में आज कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किए जाने वाले फसल कटनी प्रयोग (CCE AGRI APP एवं DGCES) को लेकर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में गिरिडीह जिला के सभी 13 प्रखंडों/अंचलों के प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक शामिल हुए। इसके साथ ही BAJAJ ALLIANZ GENERAL INSURANCE CO. LTD के प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने CCE AGRI APP एवं DGCES के महत्व और इनके माध्यम से फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि फसल कटनी प्रयोग किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन स्वीकार्य नहीं होगा, इसे हर हाल में ऑनलाइन ही संपादित करना होगा।

सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय प्रयोगकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे 6 सितंबर 2025 तक अपने नाम के सामने आवंटित ग्राम में जाकर प्लॉट का चयन कर ‘फॉर्म-1’ भरना सुनिश्चित करें।













