Aba News

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट का पदस्थापना समारोह संपन्न, नए पदाधिकारीयों ने ली शपथ

गिरिडीह लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट का सत्र 2025-26 का 6वां क्लब पदस्थापना समारोह होटल इव्यांन पैलेस (ऑर्बिट-2), टुंडी रोड, बरवाडीह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला 322 ए के जिला पाल एवं मुख्य अतिथि PMJF लायन संजय कुमार, प्रथम उप जिला पाल MJF लायन शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला पाल PMJF लायन माधव लखोटिया, पूर्व जिला पाल PMJF लायन सिद्धार्थ मजूमदार समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लायन दशरथ प्रसाद को अध्यक्ष, लायन सुदीप गुप्ता को सचिव और लायन गुंजन कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। साथ ही नए सदस्य के रूप में लायन सत्येंद्र कुमार सिंह, लायन रंजीत कुमार सिंहा, लायन सचिन मंडल, लायन अरविंद मंडल और लायन राहुल कृष्णा को क्लब से जोड़ा गया। अध्यक्ष दशरथ प्रसाद ने कहा कि क्लब “वी सर्व” के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए पर्यावरण संरक्षण, फूड फॉर हंगर, हेल्थ कैंप, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा।

मुख्य अतिथि लायन संजय कुमार ने लायंस इंटरनेशनल के मिशन 1.5 को धरातल पर उतारने और संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉ. सुमन कुमार व लायन राजेश गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लायन धर्म प्रकाश साहू ने प्रस्तुत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें