Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में जिला सप्तशती संगम कार्यशाला, मातृशक्ति की भूमिका पर हुआ मंथन

गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में शुक्रवार को जिला सप्तशक्ति संगम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि शालिनी बैशखियार, प्रांत संयोजिका रंजना सिंह, सह संयोजिका किरण राय, जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा, विभाग प्रमुख ब्रजेश सिंह एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन शालिनी राज, अतिथि परिचय निशा श्रेष्ठ एवं आभार प्रधानाचार्य ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बहनों ने “हम ही मातृशक्ति हैं”

गीत प्रस्तुत किया तथा प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। कार्यशाला में वक्ताओं ने मातृशक्ति की भूमिका पर बल देते हुए भारतीय संस्कृति, शिक्षा, परिवार और समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया। शालिनी बैशखियार ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ भारतीय मूल्यों को अपनाएँ। कार्यक्रम में 70 दीदी के अलावा समिति उपाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रधानाचार्य जीतन पंडित, प्रमोद कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार राय, अर्जुन प्रसाद आर्य, अशोक कुमार मंडल, अरुण कुमार और पुरुषोत्तम कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें