Aba News

जिला उपायुक्त ने की लंबित वादों की समीक्षा, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में सामान्य, विधि, उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागों के लंबित वादों की बारी-बारी से समीक्षा की गई और अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी शपथ पत्र दायर कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें और गंभीर व जटिल मामलों को तुरंत संज्ञान में लाकर उसका त्वरित समाधान निकालें। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें