Aba News

भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई नेक्स्ट जनरेशन Kia Seltos, 2026 में हो सकती है लॉन्च

भारत में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नई नेक्स्ट जनरेशन Kia Seltos भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक यह SUV 2025 में ग्लोबल डेब्यू कर सकती है और 2026 तक भारत में लॉन्च होने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि Kia Seltos ने 2019 में लॉन्च होने के बाद से ही मिड-साइज SUV सेगमेंट में धमाकेदार पॉपुलैरिटी हासिल की है और अब इसका अपग्रेडेड वर्जन ऑटो सेक्टर में नया ट्रेंड सेट कर सकता है।

नई Kia Seltos डिजाइन और फीचर्स के मामले में पहले से काफी एडवांस नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका साइज मौजूदा मॉडल से करीब 100 mm ज्यादा होगा, जिससे कैबिन और बूट स्पेस और बड़ा मिलेगा। इसके एक्सटीरियर में चौड़ी ग्रिल, वर्टिकल हेडलैम्प्स, फ्लैट बोनट और पीछे जुड़े हुए LED टेललाइट्स इसे ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देंगे। वहीं, इंटीरियर में ट्रिपल-डिजिटल स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल होंगे। खास बात यह है कि ADAS फीचर्स अब हाई ट्रिम्स में स्टैंडर्ड मिलने की उम्मीद है, जिससे यह SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित होगी।

इंजन ऑप्शंस की बात करें तो इसमें पेट्रोल और डीजल वर्जन के साथ एक हाइब्रिड मॉडल लाने की संभावना जताई जा रही है। हाइब्रिड पावरट्रेन उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो फिलहाल EV और ICE इंजन के बीच संतुलन तलाश रहे हैं। भारत में Kia Seltos पहले से ही कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है और इसकी नई जनरेशन का लॉन्च किआ के लिए एक बार फिर बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि भारतीय बाजार में यह SUV किस कीमत और फीचर्स के साथ दस्तक देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें