Aba News

गिरिडीह में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, जनजातीय समुदाय के विकास पर विशेष फोकस”

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज डीपीआरसी भवन में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (DA-JGUA) और ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनजातीय बहुल ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं, जल-जीवन मिशन, आवास, विद्युतीकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, स्किल डेवलपमेंट सहित 25 से अधिक योजनाओं का क्रियान्वयन सैचुरेशन मोड में किया जाएगा।

कार्यशाला में जिला व प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया ताकि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई गई कि वे जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें