सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार आज बारवाडीह ग्राउंड, गिरिडीह में नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए उम्मीदवारों का ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। इस दौरान कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही उन्हें हिट एंड रन और गुड सेमैरिटन योजना की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के तहत उम्मीदवारों के बीच रोड सेफ्टी हैंडबुक और पंपलेट का वितरण कर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक मोहम्मद वाज़िद हसन भी मौजूद रहे।












