Aba News

गिरिडीह में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की बैठक, बकाया कमीशन को लेकर हड़ताल की चेतावनी

गिरिडीह प्रखंड और नगर की आवश्यक बैठक बुधवार को संगम गार्डन होटल में आयोजित हुई, जिसमें गिरिडीह प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेश राज को प्रखंड अध्यक्ष और मोहम्मद शरीफ अंसारी को प्रखंड महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि मनोज सिंह और लावण्या मंडल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल ने कहा कि झारखंड सरकार पर विगत 8 माह का कमीशन बकाया है, वहीं बैकलॉग सहित करीब 7 माह का कमीशन और 18 माह का चावल, चना, दाल व नमक का कमीशन भी अब तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार के पेपरलेस आदेश के बावजूद राज्य सरकार ने कोई निर्देश जारी नहीं किया है, साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़ा अनुज्ञप्ति हस्तांतरण का नोटिफिकेशन भी लंबित है।

चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि बकाया राशि और मांगें पूरी नहीं की गईं तो राज्य के 25 हजार जन वितरण विक्रेता हड़ताल करने को मजबूर होंगे। बैठक में मनोज सिंह, अजय पांडे, नारायण पांडे, अमित कुमार, बैजनाथ वर्मा, सुबोध, चेतन दास, विद्या देवी सहित 200 से अधिक जन वितरण विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें