गिरिडीह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई ने आज झंडा मैदान से टॉवर चौक तक आक्रोश मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल चुनाव नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय परिसर में लोकतंत्र की प्रयोगशाला है, जहां छात्र अपने नेतृत्व कौशल का विकास कर अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखते हैं।

सरकार का कदम छात्रों की आवाज दबाने और उन्हें प्रतिनिधित्व से वंचित करने का प्रयास है, जो संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने मांग की कि छात्रसंघ चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और मतदान प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए, क्योंकि नामित प्रतिनिधि किसी भी परिस्थिति में छात्रों की वास्तविक आवाज नहीं बन सकते। इस मौके पर नगर सह मंत्री अनीश राय, सदानंद राय, शुभम तांती, ऋषि त्रिवेदी, पृथ्वी कुमार, दीपक वर्मा, आशीष सिंह, बिट्टू मोदी, देवदत्त श्रीवास्तव, हिमांशु कश्यप, बबलू यादव, सत्यम, कृष्णा दास, चुन्नू सिंह, सनी सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












