Aba News

गिरिडीह: जर्जर सड़कों से दुभर हुआ आवागमन, जेएलकेएम ने उपायुक्त से निर्माण की मांग की

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में पचम्बा रेलवे पुल से गढ़ मुहल्ला तक और बुढ़वा तालाब से सलैया स्टेशन तक की जर्जर सड़क ने लोगों का आवागमन पिछले कई महीनों से मुश्किल कर दिया है। यह मार्ग गिरिडीह–जमुआ का मुख्य रास्ता है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को इसी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शाहबाज खान और जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद इमरान अंसारी ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा और जल्द से जल्द मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव मोहम्मद ताजुद्दीन अंसारी, जिला सचिव राजेश रवानी, कोषाध्यक्ष अख्तर अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें