गिरिडीह के नया परिषदन भवन में बुधवार शाम जिला क्षत्रीय कल्याण समाज परिवार की अहम बैठक हुई, जिसमें एकीकृत बिहार के MLC प्रवीण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि राजपूतों का महा सम्मेलन जल्द आयोजित होगा और इसके लिए पूरे झारखंड में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 31 अगस्त को रांची के कटहल मोड़ पर बड़ी बैठक और अगले साल फरवरी में विशाल जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रवीण सिंह ने कहा कि समाज से कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षा को बढ़ावा देना होगा, साथ ही बिहार की तर्ज पर झारखंड में स्वर्ण गठन आयोजित करने पर सरकार से वार्ता चल रही है। बैठक में रमेश सिंह, अपूर्व सिंह, वीर बहादुर सिंह, गोविंद सिंह, विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।












