Aba News

गिरिडीह में गूंजे गणपति बप्पा मोरया – धूमधाम से हुआ मंगलमूर्ति का आह्वान!

गिरिडीह में गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को मंगलमूर्ति भगवान गणेश की प्रतिमाओं का भव्य आह्वान किया गया। कोर्ट रोड शिव मंदिर परिसर में 15 फीट ऊंची प्रतिमा सहित हट्टी बाजार, बड़की दुर्गा मंडप समेत कई स्थानों पर भव्य पंडालों में विघ्नहर्ता की स्थापना हुई। पूरे जिले में भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार और अटूट आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर आरती और प्रसाद वितरण किया।

तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ शामिल रहेंगे। देर शाम परिवारों और युवाओं की भीड़ दर्शन के लिए पंडालों तक उमड़ी। शहर की गलियां गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठीं और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें