Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित-विज्ञान मेला, बच्चों की प्रतिभा चमकी

गिरिडीह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें शिशु, बाल, किशोर और तरुण—चार वर्गों में छात्रों ने एक से बढ़कर एक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मेले का उद्घाटन समिति उपाध्यक्ष डॉ. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि यह मेला छात्रों को वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र अब प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला, बाघमारा, धनबाद में भाग लेंगे। प्रदर्श का मूल्यांकन करने में राजीव सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रदीप सिंह सहित कई शिक्षकों और विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें