गिरिडीह में इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से हिंदी कार्मेल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को “रिड्यूस, रियूस, रीसाइकिल” के महत्व से अवगत कराना और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना था। बच्चों को समझाया गया कि छोटी-छोटी आदतों को बदलकर हम पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं।

इस दौरान छात्रों के बीच पौधे और सीड बॉल्स वितरित किए गए, ताकि वे स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा में योगदान दे सकें। वहीं, LKG के नन्हे बच्चों के बीच चॉकलेट्स बांटी गईं, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष कविता राजगड़िया ने की, जबकि संगीता सिंह, विभूति रंजना, किरण बर्नवाल समेत कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन का यह कदम समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।













