जमुआ रेलवे स्टेशन के पास से गिरिडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय पांच अपराधी सरगना को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पपरवाटांड़ कार्यालय से पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी में अमरदीप सोनी सुधीर पोद्दार संजय सोनी रोहित कुमार सोनी सुनील भास्कर शामिल है। गिरफ्तार आरोपी में एक बिहार के गया जी जिला निवासी तीन कोडरमा के और एक गिरिडीह के जमुआ थाना अंतर्गत पोबी निवासी शामिल है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस पांच विभिन्न कंपनी का मोबाइल एक गैस कटर एक लोहे का सबल और दो मोटरसाइकिल को जप्त किया है। इस संबंध में पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार ने बताया कि आज गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ रेलवे स्टेशन के पास आठ की संख्या में अपराधी डकैती घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना के सत्यापन को लेकर खोरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी शुरू की तभी आठों अपराधी भागने लगा इस दौरान पुलिस द्वारा 5 को पकड़ा गया वहीं तीन अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि जमुआ चौक स्थित KD ज्वेलर्स में डकैती करने के उद्देश्य से सभी स्टेशन के पास जमा हुए थे। जिसके बाद सभी चौक पर भी पहुंचे लेकिन पुलिस की गस्ती के कारण सभी वापस स्टेशन पहुंच गए थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि भागने में सफल रहे अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।












