गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को मुफ्फसिल थाना के पास पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी-2 कौशर अली ने किया, वहीं एसआई एतवा खेस, अब्दुल मनान, विकाश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान भी मौजूद थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने खासतौर पर बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड बाइक चालकों पर कार्रवाई की। मौके पर कई वाहन रोके गए और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

वाहन चेकिंग अभियान चलाया ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट जरूर पहनें और ट्रिपल लोडिंग से बचें। साथ ही उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन कटे चालान को लोग सीधे अपने मोबाइल से भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और आसान हो गई है। उन्होंने समय पर चालान जमा करने की सलाह भी दी ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।













