Aba News

युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर, PMFME योजना की हुई समीक्षा

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर अपर समाहर्ता विजय सिंह बीरूआ ने आज अपने कार्यालय में PMFME योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में एजेंडावार बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को तय लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने साफ कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब अधिकतम युवा रोजगार से जुड़ें और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिले।

उन्होंने जिला उद्यमी समन्वयक, LDM और GM DIC को निर्देश दिया कि सभी बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र आवेदनों को समय पर निपटाया जाए और मुद्रा लोन जैसी योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचे। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम, डीडीएम नाबार्ड और अग्रणी बैंक प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि नियमित निगरानी के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाया जाए, ताकि जिले में रोजगार सृजन को नई गति मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें