Aba News

गिरिडीह में रेलवे चोरी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचा भारी मात्रा में लोहा

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह स्थित भलगढ़ा इलाके में रेलवे और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। गुड्डू खान के गोदाम पर छापेमारी के दौरान टीम ने 16 पीस रेलवे पटरी, कीमती लोहे के पार्ट्स और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके मुताबिक चोरी का लोहा अवैध तरीके से बेचा जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक गुड्डू खान मौके से फरार हो गया। फिलहाल जब्त किए गए सभी सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस संयुक्त अभियान में रेलवे सुरक्षा बल और मुफ्फसिल थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें