बिग बॉस 19 आखिरकार शुरू हो चुका है और इस बार दर्शकों के लिए मनोरंजन का डोज़ कई गुना बढ़ने वाला है। सलमान खान हमेशा की तरह शो को होस्ट करेंगे और ग्रैंड एंट्री के साथ दर्शकों से रूबरू होंगे। खास बात यह है कि इस सीज़न को लेकर शुरू से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। 24 अगस्त से शो की शुरुआत हो गई है और फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बिग बॉस 19 को आप हर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं, जबकि जियो हॉटस्टार पर यह शो रात 9 बजे से ही स्ट्रीम हो जाएगा।
इस बार बिग बॉस के घर में दर्शकों को एक अनोखा कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। शो में पॉलिटिकल थीम को शामिल किया गया है, ताकि इसे और दिलचस्प और रियल बनाया जा सके। प्रोड्यूसर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर अक्सर बिग बॉस को लेकर आरोप लगते हैं कि यह शो स्क्रिप्टेड है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। यही वजह है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को ऐसे टास्क दिए जाएंगे जो पहले किसी सीज़न में नहीं देखे गए। घरवालों को लोकतंत्र की तरह फैसले लेने होंगे, वहीं सलमान खान हर हफ्ते उन्हें गाइड करेंगे।
अगर बात करें कंटेस्टेंट्स की तो इस बार शो में कई नए चेहरे नज़र आएंगे। इनमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, जीशान कादरी, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, शहबाज बदेशाह और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। मेकर्स का मानना है कि फ्रेश कॉन्सेप्ट और दमदार कास्टिंग इस बार बिग बॉस को फिर से दर्शकों का फेवरेट बना देगी।












