गिरिडीह तिसरी प्रखंड के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर अभय बरनवाल के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शोरगुल सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए जलते सिलेंडर को घर से बाहर निकाल फेंका, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इस हादसे में घर के मालिक अभय बरनवाल को थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहस से यह घटना एक बड़े हादसे में बदलने से बच गई।












