Aba News

*जमुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्टल के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, साथी फरार*

गिरिडीह जमुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक शातिर अपराधी को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरिडीह एसपी को सूचना मिली थी कि पचंबा थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी जमुआ थाना क्षेत्र के पथराटांड़ निवासी लल्लु साव उर्फ राजीव कुमार के घर छिपा है और किसी बड़ी घटना की फिराक में है।

सूचना के आधार पर गठित छापामारी दल ने ग्राम पथराटांड़ स्थित लल्लु साव के घर दबिश दी, जहां से अपराधी पचंबा निवासी सुरज साव (पिता- मनिचन्द्र साव) को पकड़ लिया गया, जबकि लल्लु साव फरार हो गया। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में चौकी के नीचे से एक देशी पिस्टल बरामद की गई, जिसकी बैरल की लंबाई 106 सेमी है और जिस पर “MADE IN USA No.1” एवं “7.65 1 R UIID” अंकित था। पुलिस ने हथियार को जब्त कर सुरज साव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जमुआ थाना कांड संख्या-191/2025 दर्ज किया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें