Aba News

गिरिडीह से 20 खिलाड़ी सेपक टेकरा टूर्नामेंट के लिए धनबाद रवाना

धनबाद में होने वाले राज्य स्तरीय सेपक टेकरा टूर्नामेंट के लिए गिरिडीह से कुल 20 खिलाड़ियों की टीम रवाना हुई। सीनियर बॉयज टीम में सुजीत बसके, मुकेश सोरेन, विशाल सोरेन, दिनेश कुमार यादव और रोहित यादव शामिल हैं, जबकि सीनियर गर्ल्स टीम में सानिया कुमारी, किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी और लक्ष्मी कुमारी हिस्सा ले रही हैं।

जूनियर गर्ल्स टीम में प्रियंका कुमारी, तनु कुमारी, शिवानी कुमारी, राधिका कुमारी और नसीब परवीन खेलेंगी, वहीं जूनियर बॉयज टीम में प्रीतम कुमार पंडित, करण कुमार, अब्बास मरांडी, आनंद हेंब्रम और सुमित राज चुने गए हैं। टीम का नेतृत्व मैनेजर शबाना परवीन और कोच अली रजा कर रहे हैं।

रवाना होने से पहले झारखंड के खेल मंत्री सुदीप कुमार सोनू ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। मौके पर संघ के सचिव नुरुल हुदा, अध्यक्ष राजीव सिंह और उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा समेत कई गणमान्य उपस्थित थे और सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर गिरिडीह का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें