Aba News

चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक नेत्र जांच शिविर, बच्चों की आंखों की हुई स्क्रीनिंग

गिरिडीह के सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान कई बच्चों में आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने आईं, जिनके अभिभावकों को डॉक्टर ने शीघ्र ही किसी नेत्र सर्जन से परामर्श लेने की सलाह दी।

वहीं कई बच्चों को आई ड्रॉप भी दिया गया। डॉ. दीपक ने बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने, पौष्टिक आहार लेने और आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक राहुल बर्मन ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर हर साल विद्यालय में आयोजित किया जाता है ताकि बच्चों की आंखों की समय-समय पर स्क्रीनिंग हो सके और शुरुआती दौर में ही समस्याओं का पता लगाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें