Aba News

गिरिडीह में चला जागरूकता रथ, आमजन को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में भ्रमण कर आमजन को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा।

इस अवसर पर समदानी ने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को वन नेशन-वन राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पीजीएमएस पोर्टल, विभागीय योजनाओं का लाभ एवं धोखाधड़ी करने वालों पर दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रथ और नुक्कड़ नाटक के जरिए झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक, दाल, चीनी एवं सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना समेत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। नुक्कड़ नाटक और प्रचार रथ को विशेष रूप से पीवीटीजी समुदाय, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों, हाट-बाजारों और चौक-चौराहों पर चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें