Aba News

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दी सख्त हिदायत, निर्वाचन कार्यों में तेजी और समयबद्धता जरूरी

गिरिडीह, 22 अगस्त 2025 जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतों ने एनआईसी सभागार में सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नजरी नक्शा, प्री-रिविजन एक्टिविटी और चल रहे तकनीकी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

महतों ने मतदाता पहचान पत्र और मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दस्तावेजों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्यों को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए तथा सभी ऑपरेटर्स अपने वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करें। बैठक में सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों के अलावा अन्य संबंधित कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें