गिरिडीह फोरलेन रोड निर्माण को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी यशवंत श्रीकांत वसपुते ने रोड निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया और दुकानदारों व स्थानीय लोगों को साफ चेतावनी दी कि सड़क की चौड़ाई में आ रहे अवैध अतिक्रमण को एक सप्ताह के भीतर हटा लें, अन्यथा प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने ड्रेनेज और पानी निकासी व्यवस्था की समस्याओं पर भी विशेष जोर दिया। साथ ही जहां-जहां धार्मिक स्थल सड़क निर्माण में बाधक बन रहे हैं, वहां आपसी सहमति और पहल से समाधान निकालने की बात कही गई। इस मौके पर सदर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद और सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ किया कि फोरलेन परियोजना जिले के विकास से जुड़ी है और किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दी जाएगी।













