Aba News

तेलोडीह में फुटबॉल का महाकुंभ — 25वां अल्हाज डॉ. आई अहमद मेमोरियल टूर्नामेंट 7 सितम्बर से

गिरिडीह जिले के तेलोडीह में बहुप्रतीक्षित 25वां अल्हाज डॉ. आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां तेज हो गई हैं। तेलोडीह मुखिया शब्बीर आलम के आवास पर हुई बैठक में बताया गया कि गांधी मैदान में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट जिले ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ माना जाता है। इस टूर्नामेंट की गूंज सीमाओं से परे तक सुनाई देती है और खेल प्रेमी इसे LIVE प्रसारण के जरिए भी देखते हैं। विदेशी खिलाड़ियों का शानदार खेल देखने का अवसर मिलने से यह आयोजन और भी खास बन जाता है।

इस बार का टूर्नामेंट आगामी 7 सितम्बर 2025 से शुरू होगा। बैठक में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की उपस्थिति में तय किया गया कि इस आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाया जाएगा। मुखिया शब्बीर आलम ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस फुटबॉल पर्व को यादगार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें