Aba News

समाहरणालय में सड़क सुरक्षा पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

शहरी परिवहन, यातायात और सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और हिट एंड रन मामलों के शीघ्र निपटारे का आदेश दिया।

बैठक में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर सुधार करने और सड़क हादसों को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही, आईआरएडी एप पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सभी सूचनाएं अपडेट करने और दुर्घटनाओं के डेटा का एनालिसिस कर भविष्य की रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इन प्रयासों से शहर की सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें