Aba News

जिले में प्रदूषण पर कड़ा रुख, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उपायुक्त रामनिवास यादव ने औद्योगिक प्रदूषण, नदी संरक्षण और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी उद्योगों को ESP मशीन इंस्टॉल करने, वायु प्रदूषण के आकलन के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने और गंदे नालों का पानी फिल्टर कर ही नदी में छोड़ने के आदेश दिए। साथ ही उसरी नदी की सफाई-संरक्षण के लिए CSR फंड का उपयोग करने और वृक्षारोपण लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटल-रेस्तरां से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठान और अस्पताल यह सुनिश्चित करें कि कचरा सही जगह पर निस्तारित हो, ताकि आम जनता और ग्रामीणों को परेशानी न हो। साथ ही, अवैध बालू खनन और स्टोन क्रशरों की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन विभाग, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें