Aba News

गिरिडीह में अवैध खनन पर सख्त प्रशासन, डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

गिरिडीह समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध पत्थर, बालू, कोयला और अभ्रक खनन पर रोकथाम के लिए अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध खनन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें। साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की जांच कर जब्ती की प्रक्रिया तेज करने और छापामारी अभियान चलाने का आदेश भी दिया गया।

खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि NGT के आदेश के तहत 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसी दौरान जुलाई तक कुल 16 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 10 प्राथमिकी दर्ज की गई। जुलाई 2025 में भी 18 वाहनों को पकड़ा गया और 14 प्राथमिकी दर्ज की गई। बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी क्रशर संचालकों को अपने भंडारण स्थलों पर कम से कम 50 वृक्षारोपण करना अनिवार्य होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन विभाग, परिवहन विभाग और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें