Aba News

गिरिडीह में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पास बुधवार को डीएसपी टू कौशर अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो और जवानों की टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान हेलमेट, लाइसेंस, गाड़ी के कागजात और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई चालकों का मौके पर चालान काटा गया।

 

डीएसपी कौशर अली ने कहा कि गिरिडीह में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें, क्योंकि यह जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें