Aba News

सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में मातम

गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ गांव में सोमवार शाम उस समय कोहराम मच गया जब 14 वर्षीय बबीता कुमारी की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बबीता गाय का चारा काटने के लिए खेत में गई थी, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतका सरयु पंडित की पुत्री थी और प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में पढ़ाई करती थी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही बेंगलुरु में मजदूरी कर रहे पिता घर लौटे और मंगलवार देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को विद्यालय में उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। गांव में अब भी मातम का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें