पारसनाथ पहाड़ी इलाकों में विस्फोटक पदार्थ को जमा कर नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने वाले योजना पर गिरिडीह पुलिस ने पानी फेर दिया है। गिरिडीह पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जप्त किया है। बुधवार को SP डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। जप्त किए गए सामग्री में 300 मी कोरडेक्स वायर, 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन बरामद शामिल है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुझे और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पारसनाथ जंगल में नक्सलियों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक पदार्थ को जमा किया हुआ है।

उक्त घटना के सत्यापन को लेकर द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओम प्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सुरजीत कुमार एवं सहायक कमांडेंट C.H तोम्बा सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल खुखरा थाना के पदाधिकारी और पुलिस बल भी शामिल थे सभी ने नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के जोकाई नाला चतरो कानाडीह के समीर नक्सलियों द्वारा गढ़ा में छुपाए गए विस्फोटक पदार्थ को बरामद किया गया।












