Aba News

बेलाटांड के दलितों की पुकार: वन विभाग का शोषण बंद करो – माले का अल्टीमेटम

गिरीडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बेलाटांड गांव में 32 भूमिहीन दलित परिवार पीढ़ियों से रह रहे हैं। सरकार द्वारा मिले भूदान पट्टे पर बसे इन परिवारों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के कुछ कर्मी जातिगत भेदभाव और दबाव बनाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। दलित परिवारों ने इसकी शिकायत भाकपा माले से की, जिसके बाद माले की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच की।

भाकपा माले प्रखंड सचिव शेखर सुमन ने चेतावनी दी कि अगर वन विभाग ने गरीबों का शोषण बंद नहीं किया तो माले सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थीं। सभी ने एकजुट होकर साफ संदेश दिया कि अब और अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें